जहरीले सांप को हाथ में लेकर खेल रही थी लड़की, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर सांप के साथ खेलती एक लड़की का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लड़की खतरनाक सांप को लेकर खेलती है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं.
Snake Viral Video: दुनियाभर में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई प्रजातियां खतरनाक होती हैं. सांपों की खतरनाक प्रजातियों से लोग कोसों दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग इतने निडर होते हैं कि वो सांपों के साथ खिलौनों की तरह खेलते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप (Snake) के साथ खेलती एक लड़की का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लड़की खतरनाक सांप (Dangerous Snake) को लेकर खेलती है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के पेज पर शेयर किया गया है. यह वीडियो तेजी से नेटिजन्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है कि कोई परेशान नहीं होना चाहता. एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसे नीचे रखो और सहायता प्राप्त करो. एक जंगली सांप को फिर से मत पकड़ो. यह भी पढ़ें: King Cobra: पानी पर बड़ी ही खूबसूरती से तैरता दिखा ज़ेब्रा प्रिंट वाला किंग कोबरा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की करीब 3 फीट लंबे जहरीले सांप को अपने हाथ में लेकर खेल रही है और वो बकायदा इसका वीडियो भी बना रही है. खेलते-खेलते अचानक अगले ही पल सांप उसके हाथ पर काट लेता है. सांप के काटते ही लड़की बुरी तरह से चिल्लाने लगती है. हालांकि हैरत की बात तो यह है कि सांप के काटने के बाद भी लड़की उसे नहीं छोड़ती है. सांप द्वारा काटे जाने पर कुछ देर के लिए सांप को जमीन पर छोड़ती है और फिर उसे पूंछ से पकड़कर उठा लेती है. सांप को उठाते ही वो एक बार फिर से लड़की को काट लेता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

