वायरल

Shocking Video: बिना किसी सपोर्ट के हवा में झूलती लड़की को देख उड़े महिला के होश, वायरल वीडियो देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

बिना किसी सपोर्ट के हवा में झूलती एक लड़की का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Shocking Video: बिना किसी सपोर्ट के हवा में झूलती लड़की को देख उड़े महिला के होश, वायरल वीडियो देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
हवा में झूलती लड़की (Photo Credits: Twitter)

Shocking Viral Video: आपने हॉरर फिल्मों (Horror Movies) या फिर वेब सीरीज़ (Web Series) में नकारात्मक शक्तियों (Negative Energies) के वश में आकर किसी न किसी शख्स को हवा में उड़ते हुए तो देखा ही होगा, जो हवा में झूलने के बाद अचानक से गायब हो जाता है, लेकिन जरा कल्पना कीजिए कि अगर रियल लाइफ में ऐसा कुछ देखने को मिल जाए तो फिर आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है रियल लाइफ में किसी को इस तरह से हवा में झूलते देख डर के मारे किसी की भी हालत पतली हो सकती है. इसी कड़ी में बिना किसी सपोर्ट के हवा में झूलती एक लड़की (Girl Swinging in the Air) का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है.

हवा में झूलती लड़की को देखने के लिए आप-पास से लोग इकट्ठा हो गए और यह चर्चा होने लगी कि आखिर लड़की हवा में कैसे झूल रही है. इस वीडियो को सबसे पहले डेव और आंब्रे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया था और अब यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है. ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 152.5K व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: दादी का डांस! 98 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाए जबरदस्त ठुमके, उनके आगे पानी भरती नजर आईं जवान महिलाएं (Watch Video)

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिका का है, इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि कुछ लोग अभी से हैलोवीन की तैयारियों में जुट गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बिना किसी सपोर्ट के हवा में लटकी है. लड़की आराम से अपने दोनों हाथों को फैलाकर हवा में झूलते हुए एक ही जगह पर खड़ी है. लड़की को इस अवस्था में देखकर एक महिला के होश उड़ जाते हैं. हालांकि कहा यह जा रहा है कि यह हैलोवीन की तैयारी का एक हिस्सा है, जो नेटफ्लिक्स के वेबसीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स से प्रेरित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).