वायरल

लड़की ने चलती कार में किया गंदा काम, वीडियो वायरल

विश्वभर में आजकल बहुतायत में लोग ट्रैवलिंग के लिए कैब का सहारा लेते हैं. यात्रियों को अक्सर शिकायत रहती है की ट्रैवलिंग के दौरान ड्राइवर उनकी बात नहीं सुनते हैं और शिकायत करने पर बत्तमीजी पर उतर आते हैं.

लड़की ने चलती कार में किया गंदा काम, वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: You Tube)

विश्वभर में आजकल बहुतायत में लोग ट्रैवलिंग के लिए कैब का सहारा लेते हैं. यात्रियों को अक्सर शिकायत रहती है की ट्रैवलिंग के दौरान ड्राइवर उनकी बात नहीं सुनते हैं और शिकायत करने पर बत्तमीजी पर उतर आते हैं. मगर कई बार इससे बिलकुल उल्टा भी होता है. कभी-कभी यात्री भी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे बाद में वे शर्मिंदा हो जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की कैब के अंदर ऐसी करतूत कर रही है जिससे उसका हर तरफ आलोचना हो रहा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के ब्रुकलिन शहर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि कैब के पीछे की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है और कैब का ड्राइवर कैब चला रहा है. बीच में बैठी हुई लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स से पैसे चुराती है और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया: क्या अजगर के साथ मेढकों ने किया सेक्स? वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने लगाए कयास

लेकिन लड़की की यह करतूत गाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. तब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है. बता दें कि लड़की की पहचान हो गई. ख़बरों के अनुसार लड़की का नाम गैब्रिएल है, वहीं कैब सर्विस प्रोवाइडर उबेर ने इस लड़की का नाम अपनी ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है जिससे यह लड़की दुबारा ऐसी हरकतें कंपनी के साथ ना कर सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).