Funny Viral Video: घोड़े के पास डांस करके रील्स बनाने लगी लड़की, गुस्साए जानवर ने ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर घोड़े के पास डांस करके रील्स बनाती लड़की का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, वो घोड़े के बगल में डांस करके रील्स बनाती है, लेकिन उसकी इस हरकत से घोड़े को गुस्सा आ जाता है और वो पलटकर लड़की को सबक सिखाता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
Funny Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर रील्स (Reels) बनाकर अपलोड करने की खुमारी अधिकांश लोगों पर चढ़ी हुई है. रील्स का क्रेज लोगों को पर इस कदर सवार है कि लोग कहीं भी, कभी भी रील्स बनाना शुरु कर देते हैं. कई बार इसी चक्कर में उनके साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है और कई लोग हादसे से बाल-बाल बच भी जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर घोड़े के पास डांस करके रील्स (Dance Reels) बनाती लड़की का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, वो घोड़े के बगल में डांस करके रील्स बनाती है, लेकिन उसकी इस हरकत से घोड़े (Horse) को गुस्सा आ जाता है और वो पलटकर लड़की को सबक सिखाता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 60 हजार के करीब लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बेचारी पापा की परी ने आखिर में उड़ने की कोशिश की, लेकिन उड़ नहीं पाई. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बच गई नहीं तो जान भी जा सकती थी. यह भी पढ़ें: स्केटिंग करते हुए महिला ने लगाई कुत्ते और घोड़े के साथ रेस, Viral Video में देखे कौन निकला सबसे आगे?
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साड़ी पहनकर घोड़े के पास खड़ी है. देखते ही देखते लड़की उसके साथ रील्स बनाने लगती है. इस दौरान वो घोड़े के करीब जाकर अलग-अलग तरह के पोज देती है और जैसे ही वो उसके करीब जाकर डांस करने लगती है, घोड़े को गुस्सा आ जाता है. गुस्से में आकर घोड़ा पलटता है और लड़की पर हमला करने की कोशिश करता है, जिससे डर के मारे लड़की की हालत खराब हो जाती है और वो वहां से भाग निकलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

