वायरल

अतरंगी अंदाज में बीच सड़क पर डांस करने लगी लड़की, गंदगी में लोटपोट होकर अपने मूव्स से किया सबको हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अतरंगी अंदाज में बीच सड़क पर डांस करने लगती है और वो गंदगी में लोटपोट होकर अपने मूव्स से हर किसी को हैरान करती हुई दिखाई दे रही है.

अतरंगी अंदाज में बीच सड़क पर डांस करने लगी लड़की, गंदगी में लोटपोट होकर अपने मूव्स से किया सबको हैरान (Watch Viral Video)
लड़की ने किया अतरंगी डांस (Photo Credits: Instagram)

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है. जानवरों से लेकर इंसानों के डांस और जुगाड़ वाले वीडियो आए दिन इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाते रहते हैं. कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करते हैं. खासकर, इन दिनों डांस से जुड़े वीडियो काफी देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अतरंगी अंदाज में बीच सड़क पर डांस (Dance) करने लगती है और वो गंदगी में लोटपोट होकर अपने मूव्स से हर किसी को हैरान करती हुई दिखाई दे रही है.

इस लड़की की पहचान सीमा कनौजिया के तौर पर हुई है, जो इंस्टाग्राम पर अपने अतरंगी डांस के लिए जानी जाती है. इस डांस को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- लगता है नागमणि लेकर ही मानेगी ये नागिन, जबकि दूसरे ने कहा है कि ऐसा डांस देखने से अच्छा है कि मैं सूर्यवंशम वाली खीर पी लूं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश में छत पर रील बनाते समय फिसल गई पापा की परी, धड़ाम से गिरते ही हुई हालत खराब

सड़क पर अतरंगी अंदाज में डांस करने लगी लड़की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema Kanojiya (@seemakanojiya87)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बाद गीली सड़क से कुछ बच्चे गुजर रहे होते हैं, तभी अचानक से एक लड़की उछलते हुए उनके आगे जा पहुंचती है, इसके बाद वो अतरंगी अंदाज में डांस करना शुरु कर देती है. लड़की के अतरंगी मूव्स को देखकर बच्चे हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. लड़की गंदगी में लोटपोट होकर अपने डांस मूव्स दिखाने लगती है, जिसके बाद बच्चे ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).