वायरल

Viral Video: बारिश में छत पर रील बनाते समय फिसल गई पापा की परी, धड़ाम से गिरते ही हुई हालत खराब

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पापा की परी छत पर जाकर बारिश में रील बनाने की पूरी तैयारी कर लेती है, लेकिन तभी अचानक से लड़की का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से गिर जाती है.

Viral Video: बारिश में छत पर रील बनाते समय फिसल गई पापा की परी, धड़ाम से गिरते ही हुई हालत खराब
रील बनाते समय गिरी लड़की (Photo Credits: X)

Reel Making Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए अधिकांश युवाओं के सिर डांस (Dance) से जुड़े रील्स (Reels) बनाने की भूत सवार रहते हैं. खासकर, बारिश (Rain) के मौसम में बरसात के बीच डांस से जुड़े वीडियो ज्यादा देखने को मिलते हैं और इसका क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है. हालांकि हर कोई अपने-अपने हिसाब से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पापा की परी (Papa Ki Pari) छत पर जाकर बारिश में रील बनाने की पूरी तैयारी कर लेती है, लेकिन तभी अचानक से लड़की का पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से गिर जाती है.

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 462.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आजकल के लोगों के ऊपर रील का अलग ही भूत सवार है. वहीं दूसरे ने लिखा है- इस तरह की रील बनाने से पहले अगली बार लड़की सौ बार सोचेगी. यह भी पढ़ें: Viral Video: रिमझिम बारिश में छत पर डांस करके रील बना रही थी लड़की, अचानक आसमान से गिरी बिजली और फिर...

रील बनाते समय धड़ाम से गिरी पापा की परी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में रील बनाने के लिए लड़की छत पर पहुंचती है. वो फोन को साइड में रखकर कैमरा ऑन करती है और जैसे ही स्टेप शुरु करती है, उसका पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है. गिरते ही उसे चोट लगती है और उसकी हालत खराब हो जाती है. उसकी इस हालत को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगली बार रील बनाने से पहले वो सौ बार सोचेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).