वायरल

लुंगी पहनकर शान से लंदन की सड़कों पर घूमती दिखी लड़की, यूनिक स्टाइल से खींच लिया सबका ध्यान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घूमती हुई दिखाई दे रही है, जो अपने यूनिक स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.

लुंगी पहनकर शान से लंदन की सड़कों पर घूमती दिखी लड़की, यूनिक स्टाइल से खींच लिया सबका ध्यान (Watch Viral Video)
लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घूमती लड़की (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: भारत में अधिकांश पुरुष लुंगी पहनते हैं, खासकर दक्षिण भारत में लोग लुंगी पहनकर शान से पब्लिक प्लेस पर घूमते हुए भी नजर आते हैं. लुंगी की शान में लुंगी डांस गाना भी आपने सुना होगा और भारत में लोग लुंगी पहनना काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी लड़की को लुंगी पहनकर सड़क पर टहलते हुए देखा है और वो भी लंदन की सड़कों पर... जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की लुंगी (Lungi) पहनकर लंदन (London) की सड़कों पर घूमती हुई दिखाई दे रही है, जो अपने यूनिक स्टाइल (Unique Style) से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.

इंस्टाग्राम पर Valery daania नाम की यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- लंदन में लुंगी पहने हुए. इस लुंगी के साथ उन्होंने सन ग्लासेस भी पहने हैं. अपने यूनिक स्टाइल में वो जिधर से भी गुजरती है, लोग उसे देखते ही रह जाते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: यात्रियों से भरी बस में झूला लगाकर उसमें आराम फरमाने लगा शख्स, फिर जो हुआ... आप भी देखें

लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घूमती लड़की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by valery (@valerydaania)

इस वीडियो में एक लड़की चैक्स वाली लुंगी पहनकर लंदन की सड़कों पर घुम रही है. बता दें कि Valery एक तमिल हैं, जो लंदन में रहती हैं. वो लुंगी पहनकर बड़ी शान से कभी सुपर मार्केट तो कभी लंदन की किसी और खास जगह पर घूमती नजर आती हैं. लंदन की गलियों में लुंगी पहनकर घूमती इस लड़की को देख लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये स्टनिंग है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- तमिलियन रॉक्स, अमेरिकन शॉक्ड...

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).