इस लड़की ने 'कमली' सॉन्ग पर लगाए ठुमके, कैटरीना कैफ को भी पछाड़ा, करोड़ों बार देखा जा चुका है वीडियो
लड़की के डांस को देखने के बाद इंटरनेट पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है, आप भी देखें
इंटरनेट मीडिया का सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि अगर आपमें टैलेंट है तो आपको सफल और पॉपुलर बनाने में ये बेहद कारगार साबित होगा. कुछ ऐसा ही हो रहा है स्रुजाना नामकी इस लड़की के साथ. कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'कमली' पर स्रुजाना ने डांस किया है जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया. अब हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो को इंटरनेट पर अब तक 1 करोड़ 84 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
इस वीडियो में स्रुजाना अपने डांसिंग स्किल्स को दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'धूम 3' का सॉन्ग दर्शकों में जितना हिट हुआ उतना ही इस गाने कैटरीना कैफ के डांस को लेकर भी काफी सराहना की गई. अब स्रुजाना ने उन्हीं मुश्किल डांस स्टेप्स को अपने बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करके इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.
यही वजह है कि इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'धूम 3' में कैटरीना कैफ और आमिर खान लीड रोल में थे और फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

