Scary Video: बिना किसी सहारे के अपने आप चलने लगी भूतिया सीढ़ी, डरावना वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीढ़ी को अपने आप चलते हुए देखा जा सकता है. पोस्टमार्टम सेंटर में बिना किसी सहारे के अपने आप चलती सीढ़ी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
Scary Viral Video: एक तरफ जहां कई लोग भूत, चुड़ैल और आत्माओं के अस्तित्व पर भरोसा नहीं करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि भूत-प्रेत जैसी चीजें वास्तव में होती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें भूत या आत्माओं को देखने का दावा किया जाता है, लेकिन कई लोग उसे मन का भ्रम कहकर नजरअंदाज भी कर देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक डरावना वीडियो वायरल (Scary Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सीढ़ी को अपने आप चलते हुए देखा जा सकता है. पोस्टमार्टम सेंटर में बिना किसी सहारे के अपने आप चलती सीढ़ी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को @arvindchotia नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कमजोर दिल वाले दूर रहें... उत्तर प्रदेश के बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में अपने चारों टांगों से सीढ़ी के चलने का वीडियो वायरल हो रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 608.4k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Ghost Viral Video: कैमरे में दिखी बच्ची की आत्मा, फिर नजदीक जाते ही हुई गायब, डरावना वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
कमजोर दिल वाले दूर रहें...
बरेली (उत्तर प्रदेश) के SRMS मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में अपने चारों टांगों से सीढ़ी चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Up9BHq4ChB
— Arvind Chotia (@arvindchotia) August 29, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चार पैरों वाली सीढ़ी अपने आप ऐसे चलती हुई नजर आ रही है, जैसे उसे कोई इंसान चला रहा हो. हालांकि इस सीढ़ी के आसपास कोई भी नजर नहीं आ रहा है. वीडियो को गौर से देखने पर आप पाएंगे कि सीढ़ी पर न तो कई रस्सी बंधी है और न ही उसे कोई कंट्रोल कर रहा है. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने दावा किया है कि यह वीडियो फेक है और इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि आज के दौर में इस तरह के वीडियो को एडिट करना काफी आसान हो गया है, जबकि कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरत में पड़ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

