Ghost Video: शख्स ने अपने पेट डॉग को घोस्ट डॉग के साथ खेलते हुए देखा, पूरी घटना हुई कैमरे में कैद, वीडियो देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक 'घोस्ट डॉग' के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने का दावा किया जा रहा है. एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति, जेक डेमार्को (Jake DeMarco) ने दावा किया कि राइडर नाम का उनका पालतू कुत्ता मेलबर्न में अपने घर के पिछवाड़े में एक 'घोस्ट डॉग' (Ghost Dog) के साथ खेल रहा था...
Ghost Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक 'घोस्ट डॉग' के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने का दावा किया जा रहा है. एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति, जेक डेमार्को (Jake DeMarco) ने दावा किया कि राइडर नाम का उनका पालतू कुत्ता मेलबर्न (Melbourne) में अपने घर के पिछवाड़े में एक 'घोस्ट डॉग' (Ghost Dog) के साथ खेल रहा था, हालांकि, नेटिज़न्स को यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि कुत्ता भूत हो सकता है. वीडियो को कैटर्स न्यूज एजेंसी (Caters News Agency) द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और अब तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: The True Ghost Story! बैंक ऑफ़ इंग्लैंड में आज भी भटकती है Sarah Whitehead की आत्मा, जानें इस भूतिया घटना की डरावनी कहानी
31 सेकंड की क्लिप में जेक के पालतू डॉग राइडर को बैकयार्ड में एक पारदर्शी दिखने वाले सफेद कुत्ते का पीछा करते हुए दिखाया गया है. कुत्ते फेंसिड-इन एरिया में थोड़ा और इधर-उधर भागते हैं और कुछ पल बाद फ्रेम से 'घोस्ट डॉग' गायब हो जाता है.
देखें वीडियो:
जेक ने कहा कि वह अपने सोक्योरिटी कैमरे के लाइव फुटेज में इस घटना को देखकर बिल्कुल दंग रह गए. जेक के डरने का मुख्य कारण यह था कि बैकयार्ड को एक ऊंची बाड़ से बंद कर दिया गया था और उनका मानना है कि किसी भी कुत्ते के लिए उस पर कूदना असंभव है. यह देखकर, जेक बाहर भागा, लेकिन 'घोस्ट डॉग', जैसा कि उनका दावा है, तब तक गायब हो गया था. कमेंट सेक्शन में अधिकांश यूजर्स ने यह नहीं माना कि पारदर्शी कुत्ता एक भूत था और उन्होंने वीडियो को एक धोखा कहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

