वायरल

Game of Thrones: गेम ऑफ थ्रोन्स में सेक्स सीन्स और न्यूडिटी देखकर गर्लफ्रेंड को हुई जलन, बॉयफ्रेंड से की बातचीत बंद

अगर कोई एक शो है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है तो वो है गेम ऑफ थ्रोन्स लोकप्रिय टीवी शो अपने सीजन फिनाले में है. इसका हर नया एपिसोड सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं फैला रहा है. दुनिया भर के लोग शो की प्रशंसा कर रहे हैं...

Game of Thrones: गेम ऑफ थ्रोन्स में सेक्स सीन्स और न्यूडिटी देखकर गर्लफ्रेंड को हुई जलन, बॉयफ्रेंड से की बातचीत बंद
सेक्स सीन देखकर गर्लफ्रेंड को हुई जलन, (Photo Credits: File Image)

अगर कोई एक शो है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है तो वो है गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) लोकप्रिय टीवी शो अपने सीजन फिनाले में है. इसका हर नया एपिसोड सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं फैला रहा है. दुनिया भर के लोग शो की प्रशंसा कर रहे हैं. लेकिन एक शख्स ने शो न देख पाने की दुखद कहानी इंटरनेट पर व्यक्त की है. Reddit पर एक व्यक्ति पर प्रेमिका ने आरोप लगाया कि वह गेम ऑफ थ्रोंस इसलिए देखने गया क्योंकि उसका मानना ​​है कि यह न्यूडिटी से भरा है.

जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने इंटरनेट पर रिलेशनशिप की सलाह लेने का फैसला किया. गेम ऑफ थ्रोन्स देखने के कारण शख्स की गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया. कपल पहली बार एक साथ शो देखने के लिए गए और यह पहली बार था जब उसने शो देखा था और शो में सेक्स सीन देखकर हैरान हो गया.

अपने Reddit पोस्ट में शख्स ने लिखा, शो में न्यूड सीन की वजह से उसकी गर्लफ्रेंड उस पर भड़क गई. गर्लफ्रेंड ने प्रेमी पर आरोप लगाया कि उसने ये शो सिर्फ इसलिए देखा क्योंकि इसमें न्यूड सीन है. बॉयफ्रेंड ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि न्यूड सीन देखकर वो उत्तेजित नहीं हुआ. लेकिन उसे न्यूड सीन देखकर जलन हुई और उसने बात करना बंद कर दिया. शख्स ने इंटरनेट पर लोगों से पूछा कि क्या वह गलत है. शख्स ने जब इस बारे में लिखा, तब यह भी कहा कि वह इस शो के बारे में कोई भी नेगेटिविटी नहीं फैलाना चाहता है.आइए आपको दिखाते है पोस्ट

गर्लफ्रेंड की नाराजगी को लेकर बॉयफ्रेंड की पोस्ट

यह भी पढ़ें: Game of Thrones 8 Episode 2: आर्य स्टार्क के न्यूड सेक्स सीन ने फैन्स के उड़ाए होश, देखें वीडियो

इंटरनेट पर लोग गर्लफ्रेंड के रीजन से हैरान हैं. कुछ ने कहा कि वे सिचुएशन से दुखी थे, जबकि कई लोगों ने इसे टीनेज जेलसी कहा. इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि शख्स को इस समस्या का समाधान मिल पाया है या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).