Funny Video: सोती हुई महिला से शख्स ने किया मजाक, प्रैंक के दौरान फोड़े अंडे, उसके बाद जो हुआ देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग लोटपोट होते रहते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक महिला के साथ मजाक करता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला सोफे पर नींद में लेटी हुई दिखाई दे रही है, वही एक पुरुष उसके कान में लगातार गुदगुदी करता है...
Funny Video: सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग लोटपोट होते रहते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक महिला के साथ मजाक करता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला सोफे पर नींद में लेटी हुई दिखाई दे रही है, वही एक पुरुष उसके कान में लगातार गुदगुदी करता है, जिससे महिला कान सहलाती है फिर सो जाती है, ऐसा वह कई बार करता है. पुरुष यहीं नहीं रुकता है, इसके बाद वह महिला के कान पर एक अंडा रख देता है और उसके बाद कान में गुदगुदी करने लगता है, जैसे ही महिला अपने कान पर जोर से हाथ मारती है अंडा फूट जाता है और महिला के पूरे मुंह पर फ़ैल जाता है. यह भी पढ़ें: Funny Video: 'काट के कलेजा दिखा देंगे' गाने पर लड़की बना रही थी वीडियो, अचानक लगा चपेट, लोगों ने पूछा मम्मी आ गई का? तुम मार खा गई क्या? देखें वीडियो
इस से महिला का मुंह गुस्से से लाल हो जाता है और वह चीख चीखकर शख्स से झगड़ा करने लगती है. वीडियो में महिला क्या कह रही है ये तो सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन उसके एक्सप्रेशन से साफ दिखाई दे रहा है कि वह बहुत गुस्से में है. इस वीडियो को hepgul5 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और लोग इसे देखकर लोटपोट हो रहे हैं.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. इंटरनेट पर आजकल ऐसे वीडियो चलन में हैं, लोग अक्सर ऐसे प्रैंक अपने घर में मौजूद लोगों के साथ करते रहते हैं. कुछ दिनों पहले ऐसे कई वीडियो वायरल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

