Mukherjee Nagar Firing Video: दिल्ली के मुखर्जी नगर में 24 अगस्त को एक ज्वेलरी शॉप पर जबरन वसूली के लिए गोलीबारी की गई थी. आरोपियों ने नीरज बवाना, नवीन बाली, बंबीहा और भोला के नाम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए एक युवक सड़क पार करता हुआ ज्वेलरी शॉप के सामने आता है. इसके बाद वह दूकान की दीवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है और एक नोट छोड़कर वहां से फरार हो जाता है. फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर का पूर्व साइकिल चालक और एक टीचर भी शामिल है.
गैंगस्टर के नाम से मांगी थी एक करोड़ रुपये की रंगदारी, चार आरोपी गिरफ्तार
Man seen brandishing pistol outside a jewellery store in Delhi's Mukherjee Nagar area. #Delhi pic.twitter.com/fsfV5ze8Mf
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) September 3, 2024













QuickLY