वायरल

भाषण देने के अलावा अच्छा गाते भी हैं फारूख अब्दुल्ला, यकीन न आए देखें ये वीडियो

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है.

भाषण देने के अलावा अच्छा गाते भी हैं फारूख अब्दुल्ला, यकीन न आए देखें ये वीडियो
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Photo Credit: PTI/File)

नई दिल्ली:  अपने बेबाक बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. फारूख अब्दुल्ला देश की सियासत का एक जाना-माना चेहरा है, लेकिन इस बार वो अपनी सियासत या किसी सियासी दांवपेच के चलते नहीं, बल्कि अपनी गायकी को लेकर चर्चा में हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है.

बता दें कि इस वीडियो में फारुख अब्दुल्ला साल 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' का मशहूर गाना 'लग जा गले' गाते हुए नज़र आ रहे हैं. मनोज कुमार और साधना की फिल्म 'वो कौन थी' के इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और इसी गाने को 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' में फिर से रिक्रिएट किया गया था.

बहरहाल, आपने अब तक फारुख अब्दुल्ला को भाषण देते हुए ही सुना होगा, लेकिन हमेशा अपने भाषणों से जनता का दिल जीतने वाले फारुख अब्दुल्ला अच्छा गाते भी हैं इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे. फारूख कितना अच्छा गाते हैं आप इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=zsneYByDLYI

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).