वायरल

Viral Video: सड़क पर दो जंगली Gaur के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर सींगों से किया हमला, फिर… देखें हैरान करने वाला वीडियो

क्या आपने कभी दो जंगली भैसों को आपस में लड़ते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो जंगली भारतीय गौर आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. ये दोनों बीच सड़क पर एक-दूसरे पर अपनी सींगों से हमला करते हैं और दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है.

Viral Video: सड़क पर दो जंगली Gaur के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर सींगों से किया हमला, फिर… देखें हैरान करने वाला वीडियो
दो जंगली गौर के बीच लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्डलाइफ (Wild Life) यानी जंगली जानवरों (Wild Animals) की तस्वीरें और वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें लोग खासा पसंद भी करते हैं. खासकर जानवरों के बीच जबरदस्त लड़ाई के वीडियो लोगों में एक अलग का रोमांच पैदा करते हैं. आपने अब तक शेर, तेंदुए, हाथियों, सांप और नेवले जैसे कई जानवरों के बीच फाइट के वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दो जंगली भैसों (Wild Indian Gaur) को आपस में लड़ते हुए देखा है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो जंगली भारतीय गौर (Indian Gaur) आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. ये दोनों बीच सड़क पर एक-दूसरे पर अपनी सींगों से हमला करते हैं और दोनों के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है.

इस जबरदस्त लड़ाई का वीडियो भारतीय वन सेवा अधिकारी बालामुर्गन पी (Balamurugan P) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- क्लैश ऑफ द टाइटन्स… इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. करीब 1.58 मिनट के इस वीडियो को 29 नवंबर को शेयर किया गया था, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Frog Swallows Snake: जहरीले सांप को निगलने की कोशिश करते मेंढक का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपके उड़ जाएंगे होश

देखें वीडियो-

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क के किनारे दो भारतीय गौर खड़े हैं और अचानक दोनों एक-दूसरे पर अपनी सींगों से वार करना शुरू कर देते हैं. दोनों की लड़ाई को देखते ही वहां मौजूद एक कुत्ता भौंकना शुरू कर देता है. हालांकि दोनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वो दोनों लड़ते-लड़ते सड़क के पास आ जाते हैं. इस वाकये को वहां मौजूद लोग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. गौरतलब है कि इंडियन गौर को भारतीय बाइसन और भारतीय भैंसा भी कहा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).