शिकार छीनने के लिए आसमान में दो चीलों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, फिर जो हुआ... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो चील शिकार के लिए आसमान में एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं. दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Eagles Viral Video: ज्यादातर लोगों को वाइल्ड लाइफ (Wildlife) से जुड़े वीडियोज देखना काफी पसंद होता है, इसलिए वो सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों, पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो देखते हैं. कई बार जंगल की दुनिया से जुड़े वीडियो हैरान कर देते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है. क्या आपने कभी दो पक्षियों को हवा में एक-दूसरे से लड़ते हुए देखा है, अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो चील (Eagle) शिकार के लिए आसमान में एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं. दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रहती है, जिसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mukul.soman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मौत का हवाई चक्कर, एक वयस्क और किशोर चील लड़ाई में उलझ गए. छोटी चील मछली के साथ उड़ रही थी, जबकि बड़ी चील ने फैसला किया कि यह मेरी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया. यह एक तरह का लाइफटाइम शॉट है. वहीं दूसरे ने लिखा है- मैंने अब तक का सबसे हैरान कर देने वाला एरोबैटिक प्रदर्शन देखा. प्रकृति बहुत अद्भुत है. यह भी पढ़ें: शिकारी बाज ने सांप के मुंह को दबोचा, फिर नागराज ने जो किया... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
शिकार के लिए दो चीलों में हुई लड़ाई
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चीलों के बीच हवा में संघर्ष चल रहा है और दोनों एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. दोनों की लड़ाई को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि ये आसमान में कलाबाजी दिखा रहे हैं. दोनों में से एक चील ने मछली को पंजों से पकड़ रखा है और दूसरा उसे छीनने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाता हुआ नजर आ रहा है. मछली को हासिल करने के लिए दोनों जी-जान से लड़ते हैं, लेकिन अफसोस आखिर में मछली दोनों की पकड़ से छूटकर जमीन पर गिर जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

