Viral Video: बकरी और बत्तख में हुई जबरदस्त लड़ाई, कुछ इस तरह से एक-दूसरे को पटखनी देते आए नजर
इंटरनेट पर बत्तख और बकरी की लड़ाई का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं. बकरी भले ही बत्तख पर हावी होने की कोशिश करती है, लेकिन बत्तख भी पूरी हिम्मत दिखाते हुए उसका सामना करता है.
Duck vs Goat Viral Video: जंगली जानवर (Wild Animals) हो या फिर घर के पालतू जानवर (Pet Animals) कई बार उन्हें आपस में लड़ते हुए तो आपने देखा ही होगा. सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों की लड़ाई से जुड़े हैरान करने वाले तो कुछ हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार जानवरों के बीच होने वाली फाइट इतनी मजेदार होती है, जिसे देखने के बाद लोग पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर बत्तख (Duck) और बकरी (Goat) की लड़ाई का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं. बकरी भले ही बत्तख पर हावी होने की कोशिश करती है, लेकिन बत्तख भी पूरी हिम्मत दिखाते हुए उसका सामना करता है.
इस मजेदार वीडियो को royyahosseini नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 18,606 व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में बत्तख और बकरी दोनों की खतरनाक अंदाज में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने बंदरों को परेशान करने की कर दी गलती, फिर जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई के दौरान बकरी पहले बत्तख को अपने सिर से ढकेलते हुए टीन की दीवार से भिड़ा देती है. इसके बाद वो बत्तख को घसीटकर एक लोहे के खंभे में फंसा देती है. हालांकि यहां बत्तख भी हार मानने के मूड में दिखाई नहीं दे रहा है, लिहाजा लोहे के खंभे से किसी तरह खुद को छुड़ाकर वो बकरी के पीछे जाता है और उससे लड़ना शुरू कर देता है, लेकिन बकरी की ताकत के आगे बत्तख ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है और उसे इस लड़ाई में हार का सामना करना पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

