देश

VIDEO: ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, गिरफ्तारी के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुसी पुलिस जीप, देखें वायरल वीडियो

ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही जीप घुसा दी. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, गिरफ्तारी के लिए इमरजेंसी वार्ड में घुसी पुलिस जीप, देखें वायरल वीडियो
(Photo : X)

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही जीप घुसा दी. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे मरीजों के बीच पुलिस जीप को देखा जा सकता है.

19 मई की शाम एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी. इसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़छाड़ की. इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. एम्स के डॉक्टरों ने डीन ऑफिस का घेराव भी किया. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके की नज़ाकत को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को लेकर इमरजेंसी वार्ड के अंदर ही जीप घुसा दी. इस दौरान सुरक्षाकर्मी सीटी बजाते हुए मरीजों के स्ट्रेचर हटाते रहे. वार्ड में पुलिस जीप को देखकर मरीज भी हैरान रह गए.

पुलिस का कहना है कि आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी एम्स प्रशासन से मुलाकात की और मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इस घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला डॉक्टर ने 21 मई को कोतवाली ऋषिकेश में लिखित शिकायत देकर बताया कि 19 मई को ट्रॉमा ओटी कॉम्प्लेक्स एम्स में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और धमकी दी. शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).