Viral Video: बच्चे के लिए पिता ने बनाया ट्रैक्टर ट्रॉली को बना दिया स्विमिंग पूल, इस जुगाड़ को देख आप भी हो जाएंगे शख्स के कायल
देसी जुगाड़ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए शख्स ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ही स्विमिंग पूल बना दिया. देसी जुगाड़ का यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
Viral Video: हमारे देश में लोगों के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इसका उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) वाले वीडियो काफी मजेदार होते हैं और इन जुगाड़ की बदौलत कई बार लोग अपने कठिन काम को आसान बना लेते हैं. देसी जुगाड़ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए शख्स ने ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trolley) को ही स्विमिंग पूल (Swimming Pool) बना दिया. देसी जुगाड़ का यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक साढ़े सात हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करके मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने बच्चे के लिए घर में स्विमिंग पूल न होने पर अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को ही स्विमिंग पूल में तब्दील कर दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: हाई जंप करते शख्स के टैलेंट को देख कायल हुए लोग, देसी जुगाड़ को देख आप भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पानी से भरा गया है. इसमें पानी भरकर स्विमिंग पूल बनाया गया है, जिसमें एक बच्चा मजे लेकर स्विमिंग कर रहा है. ट्रैक्टर ट्रॉली से बने स्विमिंग पूल के पास ही बच्चे के पिता भी खड़े हैं और अपने बच्चे को खुशी से स्विमिंग करते देख उनके चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है. इस देसी जुगाड़ के वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

