पिता ने बेटे को हवा में उछालकर कराया ऐसा स्टंट, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
एक बाप-बेटे का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने छोटे से बेटे से एक खतरनाक स्टंट करवा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलता मचा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे स्टंट करने के लिए पिता बच्चे को सीलिंग तक उछाल देता है और फिर उसे वापस कैच करता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं. खासकर जो लोग अपनी जान हथेली पर लेकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हैं, उन्हें देखकर कई बार लोगों की चीख तक निकल जाती है. इंटरनेट पर वायरल होने वाले तमाम स्टंट (Stunt) के वीडियो में एक बाप-बेटे का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने छोटे से बेटे से एक खतरनाक स्टंट करवा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलता मचा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे स्टंट करने के लिए पिता बच्चे को सीलिंग तक उछाल देता है और फिर उसे वापस कैच करता है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @TheBest_Viral नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मम्मा को मत बताना... इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. अधिकांश यूजर्स को पिता की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, क्योंकि जरा सी लापरवाही बच्चे के लिए भारी पड़ सकती थी. यह भी पढ़ें: Viral Video: बुजुर्ग शख्स पर चढ़ा स्टंट का बुखार, बाइक पर चढ़कर की ऐसी हरकत कि वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी
देखें वीडियो-
Don't tell mommy pic.twitter.com/IH09UdaSd8
— Lo+Viral 🔥 (@TheBest_Viral) November 22, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है सीलिंग पर एक गुब्बारा अटक जाता है, जिसके बाद उस गुब्बारे को निकालने के लिए पिता को खतरनाक आइडिया सूझता है और वो अपने मासूम से बच्चे को उठाकर तेजी से सीलिंग की तरफ उछालता है. बच्चा भी ऊपर जाते ही तेजी से गुब्बारे को लपक लेता है और जैसे ही बच्चा नीचे आता है, उसका पिता उसे कैच कर लेता है, लेकिन इस नजारे को देख यूजर्स बेहद हैरान नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

