Shocking: कुत्ते के कारण बाप- बेटे में छिड़ी जंग, दोनों ने एक दूसरे को मारी गोली
पड़ोसियों को अक्सर पालतू कुत्तों को लेकर आपस में झगड़ते हुए देखा होगा. लेकिन कभी बाप और बेटे को एक पालतू कुत्ते को लेकर आपस में लड़ाई करते देखा है.अगर देखा है तो एक दूसरे पर गोलियां चलाते तो कभी नहीं सुना होगा. लेकिन यह सच है. एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बाप-बेटे ने एक दूसरे पर पालतू कुत्ते को लेकर फायरिंग कर दी. इस घटना में बाप और बेटे दोनों की मौत हो गई. मामला अमेरिका का है. जहां पर 60 साल के Kelvin Coker Sr अपने 32 साल के बेटे Kelvin jr के बीच विवाद चल रहा था.

मेट्रो की खबर के मुताबिक, विवाद का कारण था कि बेटे Kelvin jr ने अपने पिता Kelvin Coker Sr के कुत्ते को मार डाला था. केल्विन ने एक नहीं बल्कि अपने ही घर के दूसरे कुत्ते को मार दिया था. जिसे लेकर केल्विन कोकर अपने बेटे से काफी खफा थे. केल्विन ने अपने पिता के प्यारे कुत्तों को इसलिए गोलिमारी थी क्योंकि उन्होंने उसकी प्रेमिका पर हमला किया था. जिसे लेकर वो काफी नाराज था और बाद में अपने कुत्तों को गोली मार दी. कुत्तों को लेकर बाप-बेटे में तनाव जारी था. Prank With a Fake Snake: महिला ने नकली सांप के साथ अपने पति से किया प्रैंक, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो.
इस बीच एक दिन दोनों में Alabama के Wagersville में जब मुलकात हुई तो झगड़ा काफी बढ़ गया. जिसके बाद नौबत हाथापाई पर आ गई. इस दौरान पिता Kelvin Coker Sr ने बंदूक निकाल ली और दूसरी तरफ से बेटे ने भी बंदूक निकाल ली. इस दौरान Kelvin Coker Sr ने अपने बेटे पर गोली दाग दी. जिसके बाद बेटे ने भी पिता फायरिंग कर दी. इस घटना में दोनों घायल हो गए और उनकी मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).