UP: फतेहपुर DM की गाय की देखभाल में लगी 7 डॉक्टरों की टीम, हर रोज बदलेंगे चिकित्सक, पढें वायरल लेटर
सीएमओ ने फतेहपुर डीएम की गाय को देशभाल के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी अलग से लगाई है, जिसके लिखित आदेश सीएमओ डॉ. एसके तिवारी द्वारा जारी किया गया है.
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का एक अनोखा फरमान सामने आया है. यहां के सीएमओ ने जिलाधिकारी अपूर्वा दूबे (District Magistrate Apoorva Dubey) के लिए एक स्पेशल ट्रीटमेंट वाला आदेश जारी किया है. सीएमओ ने फतेहपुर डीएम (Fatehpur DM) की गाय को देशभाल के लिए 7 डॉक्टरों की ड्यूटी अलग से लगाई है. जिसके लिखित आदेश सीएमओ डॉ. एसके तिवारी द्वारा जारी किया गया है. सरकारी आदेश की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. Viral Video: आप मंत्री ने कार की छत पर दिखाया स्टंट, वीडियो वायरल होने पर दी अजीबोगरीब सफाई
आदेश में साफ निर्देश दिया गया है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुबह शाम अपनी रिपोर्ट सौंपा करेंगे. सरकारी आदेश वॉट्सएप ग्रुप में वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है. पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए.
सीएमओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "जिलाधिकारी की गाय की चिकित्सा करने हेतु निम्नलिखित पशु चिकित्साधिकारी की प्रतिदिन सुबह-शाम की ड्यूटी लगायी गई है. साथ ही सनगांव के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार से समंवय स्थापित कर प्रतिदिन सुबह-शाम देखने की सूचना अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में शाम 6 बजे तक दूरभाष के माध्यम से अवगत कराएंगे."
आदेश के मुताबिक DM की गाय के लिए सोमवार के दिन डॉ. मनीष अवस्थी (भिटौरा के पशु चिकित्साधिकारी), मंगलवार को डॉ. भुवनेश कुमार (पशु चिकित्साधिकारी ऐरायां), बुधवार को डॉ. अनिल कुमार (पशु चिकित्साधिकारी उकाथु), गुरुवार को अजय कुमार (पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर), शुक्रवार को डॉ. शिवस्वरूप (पशु चिकित्साधिकारी मलवां), शनिवार को डॉ. प्रदीप कुमार (पशु चिकित्साधिकारी असोथर) और रविवार को डॉ. अतुल कुमार (पशु चिकित्साधिकारी हसवा) की ड्यूटी लगाई गई है.
कलेक्टर फतेहपुर अपूर्वा दुबे के गाय की तबियत खराब है. अपूर्वा दूबे कानपुर के DM विशाख जी अय्यर की पत्नी हैं. बीते दिनों कानपुर में हुई हिंसा के बाद विशाख जी को वहां का कलेक्टर बनाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

