वायरल

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में CM के साथ थिरकते नजर आए फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला और अमरिंदर सिंह 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं' गाने पर झूमते नजर दिखे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में CM के साथ थिरकते नजर आए फारूक अब्दुल्ला
pic credit : twitter

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला (Farooq Abdullah) पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पोती की शादी में चंडीगढ़ ( Chandigarh) में डांस करते हुए नजर आये. यह विडियो सोशल मीडिया पर खुद वायरल हो रहा है.

बता दे कि, अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah )पुराने गानों पर थिरकते नजर आए. मौका अमरिंदर सिंह की पोती की चंडीगढ़ में हुई शादी का है. चंडीगढ़ में धूमधाम से अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह की बेटी सेहरिंदर कौर की शादी हुई.

वहीं बात विडियो की करे तो विडियो में देखा गया कि फारूक अब्दुल्ला और अमरिंदर सिंह 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' और 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं' गाने पर झूमते नजर दिखे.

साथ ही ज्ञात हो कि, ये दोनों ही गाने मोहम्मद रफी ने 60-70 के दशक में गाए थे. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी रविवार को आदित्य नारंग से हुई, जो दिल्ली के एक कारोबारी देविन नारंग के बेटे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2021 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).