वायरल

जेट एयरवेज अपनी 25वीं एनिवर्सरी पर 2 टिकट दे रही है फ्री! जानें खबर की पूरी सच्चाई

दो दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमे जेट एयरवेज की ओर से यूजर्स को दो फ्री टिकट देने की बात कही जा रही है. बता दें कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है

जेट एयरवेज अपनी 25वीं एनिवर्सरी पर 2 टिकट दे रही है फ्री! जानें खबर की पूरी सच्चाई
(File Photo)

मुंबई: एक ओर जहां देश में इन्टरनेट की बढ़ती कनेक्टिविटी से लोगों का जीवन आसान  हो गया है तो वहीं, सोशल मीडिया पर झूठी ख़बरें वायरल होना भी आम बात हो गई है. सोशल मीडिया पर झूठी ख़बरें आग की तरह फैलती है और लोग इसे सच भी मान लेते हैं. देश की प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज को लेकर भी एक झूठी खबर फैलाई जा रही है. दो दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमे जेट एयरवेज की ओर से यूजर्स को दो फ्री टिकट देने की बात कही जा रही है. बता दें कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है.

जेट की अधिकारिक वेबसाइट पर ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. मैसेज में लिखा गया है कि कंपनी की 25वीं सालगिरह पर यह शानदार ऑफर दिया जा रहा है. मगर ऐसा नहीं है. जेट एयरवेज की ओर से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया है. यदि कंपनी ऐसा कोई ऑफर देती तो इसे अपने वेबसाइट पर जरुर साझा करती.

बता दें कि यह एक फेक मेसेज है और यदि आपको भी आता है तो इसे क्लिक नहीं करें. बहरहाल, कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात को साफ़ की उनकी ओर से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

ज्ञात हो कि जेट एयरवेज की 25वीं वर्षगांठ 6 मई को थी और ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया था. इसी साल फरवरी में थाई एयरवेज को लेकर भी ऐसा ही मैसेज वायरल हुआ था. वो मैसेज भी फेक था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2018 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).