वायरल

देश में फिर से लागू होगा सख्त लॉकडाउन? यहां जानें वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ‘पीआईबीफैक्टचेक' (PIB Fact Check) यूनिट ने इस दावे को गलत बताया है. ऐसी किसी भी खबर का खंडन करते हुए पीआईबी ने कहा कि इस तरह की कोई योजना विचाराधीन नहीं है. कृपया अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

देश में फिर से लागू होगा सख्त लॉकडाउन? यहां जानें वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई
फर्जी पोस्ट (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया खासकर फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर कोविड-19 (COVID-19) और लॉकडाउन (Lockdown) से जुड़ी कई फर्जी खबरे और जानकारियां वायरल हो रही है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है. एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार लॉकडाउन को फिर से सख्ती से लागू करने वाली है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 18 जून से लॉकडाउन में मिली ढील को भी कम किया जाएगा.

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ‘पीआईबीफैक्टचेक' (PIB Fact Check) यूनिट ने इस दावे को गलत बताया है. ऐसी किसी भी खबर का खंडन करते हुए पीआईबी ने कहा कि इस तरह की कोई योजना विचाराधीन नहीं है. कृपया अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

कुछ इसी तरह के एक और फर्जी दावे में कहा जा रहा था कि गृह मंत्रालय ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू करने वाला है. हालांकि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह मात्र एक अफवाह है. Fact Check: 15 जून से देश में फिर से लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन, ट्रेन और हवाई यात्रा होगी बंद? जानिए हकीकत

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित हर फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैल रही है. ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. सोशल मीडिया पर ऐसी झूठी खबरों को शेयर करने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).