Fact Check: भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से शुरु की जाएंगी सभी ट्रेन सेवाएं, PIB से जानें वायरल खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया के इस दौर में फर्जी खबरों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. रोजाना कई तरह की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जिसे बड़ी तादात में लोग शेयर भी करते रहते हैं. कई खबरों की सच्चाई के बारे में पीआईबी की तरफ से भी जांच कर बताया जाता है कि ये खबरें फेक हैं. एक अखबार की खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की तरफ से 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेनों को शुरू किया जाएगा. हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी साबित हुआ है.
नई दिल्ली, 14 फरवरी 2021. सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फर्जी खबरों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ा है. रोजाना कई तरह की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. जिसे बड़ी तादात में लोग शेयर भी करते रहते हैं. कई खबरों की सच्चाई के बारे में पीआईबी (PIB) की तरफ से भी जांच कर बताया जाता है कि ये खबरें फेक हैं. इसी कड़ी में एक अखबार की खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेनों को शुरू किया जाएगा. हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी साबित हुआ है.
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते भारतीय रेलवे ने बड़ी तादात में ट्रेनों को बंद कर दिया था. हालांकि अब धीरे-धीरे सब शुरू हो गई हैं या फिर हो रही हैं. साथ ही कुछ ट्रेनें अब भी नहीं चल रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में दावा किया गया कि भारतीय रेलवे द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेन शुरू की जाएंगी. हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक ने जांच कर बताया कि यह दावा फेक है. रेलवे की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. यह भी पढ़ें-Fact Check: क्या डिजिटल इंडिया वाई-फाई नेटवर्क के तहत मोदी सरकार लगवा रही है टॉवर? मिलेगा किराया और पक्की नौकरी- PIB से जानें सच
PIB फैक्ट चेक का ट्वीट-
दावा: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेन शुरू की जाएंगी। #PIBFactCheck: यह दावा फ़र्ज़ी है। @RailMinIndia ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें: https://t.co/OfW9la98UG pic.twitter.com/L4MvDdsDua
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 13, 2021
वहीं पीआईबी की तरफ से सच्चाई बताने के बाद हम भी आपसे अनुरोध करेंगे कि किसी भी तरह की फर्जी खबरों को साझा न करें. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब रेलवे को लेकर ऐसी फर्जी खबर वायरल की गई हो. इससे पहले भी कई फेक दावे किये जा चुके हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले एक पत्र में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार द्वारा पंजीकरण शुल्क देने पर डिजिटल इंडिया वाई-फाई नेटवर्क के तहत टॉवर लगवाए जा रहे हैं और इसके बदले किराया और पक्की नौकरी भी उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि यह दावा बाद में फर्जी साबित हुआ था.
Fact check
भारतीय रेल द्वारा 1 अप्रैल 2021 से शुरु की जाएंगी सभी ट्रेन सेवाएं.
यह दावा एकदम फर्जी है भारतीय रेलवे की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

