Fact Check: 'प्रधानमंत्री योजना' के तहत 1 फीसदी ब्याज पर लोन दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच

Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है.

फेक न्यूज फैक्ट चेक (Photo: PIB)

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह- तरह की फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. खासकर केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बीच एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है. Whatsapp पर 1 फीसदी ब्याज पर लोन वाला यह मैसेज खूब वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं. Fact Check: ऐसे पहचाना जा सकता है 500 का असली और नकली नोट? जानें RBI का कहना क्या है.

Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है. PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री योजना' नामक ऐसी किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है.

PIB का ट्वीट

यह दावा पूरी तरह फर्जी है, इसके झांसे में न आएं. हम आपसे अपील करते हैं कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें. किसी भी खबर को बिना जांच-पड़ताल के सच न मानें न ही शेयर करें. किसी भी खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

Fact check

Claim

प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है.

Conclusion

'प्रधानमंत्री योजना' नामक किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है.

Full of Trash
Clean
Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड