Fact Check: क्या आम आदमी पार्टी की पहली सूची में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 21 मुस्लिम उम्मीदवार हैं शामिल? यहां जानें वायरल ट्वीट की सच्चाई 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एक महीने से भी कम का समय रह गया है। राजधानी में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है. चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों वोटरों तक पहुंचने की पूरी कोशिश में जुटी हैं.इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमे आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है. इस लिस्ट को बड़ी संख्या में यूजर्स शेयर कर रहे हैं.

आप उम्मीदवारो की फर्जी लिस्ट (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के लिए एक महीने से भी कम का समय रह गया है. राजधानी में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच है. चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों तक पहुंचने की पूरी कोशिश में जुटी हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमे आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है. इस लिस्ट को बड़ी संख्या में यूजर्स शेयर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इसमें 21 उम्मीदवार सिर्फ मुस्लिम हैं. लेकिन LatestLY फैक्ट चेक में पता चला कि यह लिस्ट पूरी तरह से फर्जी है. बताना चाहते है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए उम्मीदवारों की कोई लिस्ट नहीं जारी की गई है. लिस्ट को लेकर सोशल मीडिया, विशेषकर ट्विटर पर झूठ फैलाया जा रहा है. इसलिए हम लोगों को ऐसी खबरों पर विश्वास न करने का सुझाव दे रहे हैं. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 8 फरवरी को होगा मतदान और 11 को आएंगे नतीजे, जानें इस इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी बातें

आम आदमी पार्टी के 21 मुस्लिम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट? पढ़े फेक लिस्ट 

एक अन्य यूजर का ट्वीट-

दिलीप कुमार सिंह नामक यूजर का ट्वीट-

अनिल बाजपेई नामक यूजर ने किया ये ट्वीट-

पढ़ें Fact  Check-

बता दें कि हमारी जांच में पता चला है कि यह जानकारी पूरी तरह से फर्जी है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपनी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है. रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल की पार्टी अभी भी अपने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने में जुटी है.

ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 8  फरवरी को वोटिंग होगी। जबकि चुनाव के नतीजे 11 फरवरी आएंगे। इसके साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू है.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा