वायरल

Elon Musk Dating Giorgia Meloni? क्या एलन मस्क और जॉर्जिया मेलोनी कर रहे हैं डेट? जानें टेस्ला सीईओ ने अफवाहों पर क्या कहा

हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के बीच डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगीं, जब दोनों को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक पुरस्कार समारोह में साथ देखा गया.

Elon Musk Dating Giorgia Meloni? क्या एलन मस्क और जॉर्जिया मेलोनी कर रहे हैं डेट? जानें टेस्ला सीईओ ने अफवाहों पर क्या कहा
Elon Musk and Giorgia Meloni | X/@teslaownerssv)

Elon Musk Dating Giorgia Meloni? हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के बीच डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगीं, जब दोनों को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक पुरस्कार समारोह में साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने तेजी से प्रतिक्रिया दी, कुछ ने उन्हें "परफेक्ट कपल" तक कह डाला और मजेदार टिप्पणियां कीं. इस दौरान, मस्क ने मेलोनी की तारीफ की, जिसके बाद यह अफवाहें और तेज हो गईं कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है. लेकिन इन सभी अफवाहों को खत्म करते हुए, एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक सवाल का जवाब देते हुए साफ कर दिया, "हम डेट नहीं कर रहे हैं.”

Melodi Video! मोदी-मेलोनी की सेल्फी और वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का जीता दिल, जानें मोलोडी तस्वीर पर क्या बोले प्रधनामंत्री.

यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब मस्क और मेलोनी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक सम्मान समारोह में एक साथ देखा गया. मस्क द्वारा मेलोनी की सार्वजनिक रूप से की गई प्रशंसा ने अटकलों को और हवा दी. लेकिन जैसा कि मस्क ने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया, यह साफ हो गया कि यह सिर्फ इंटरनेट पर उड़ती अफवाहें थीं.

अफवाहों पर मस्क का जवाब

एलन मस्क ने इन अफवाहों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. एक ऑनलाइन प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "हम डेट नहीं कर रहे हैं," जिससे यह साफ हो गया कि मस्क और मेलोनी के बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है.

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं

मस्क और मेलोनी की तस्वीर वायरल होते ही ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर कई यूजर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में इस जोड़ी पर टिप्पणियां कीं. कुछ ने उन्हें 'पावर कपल' करार दिया, तो कुछ ने इसे महज अफवाह बताया. इंटरनेट पर कई मीम्स और जोक्स भी वायरल हो गए, जिनमें मस्क और मेलोनी के बीच संभावित रिश्ते की बात की जा रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).