Viral Video: सूंड से अपनी आंखें मलता दिखा हाथी, मजेदार वीडियो देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
इंटरनेट पर हाथी का एक मजेदार वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड से अपनी आंखों को मलता हुआ दिखाई दे रहा है. हाथी की इस मजेदार हरकत को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.
Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है, जो अक्सर अपने परिवार के साथ झुंड में रहना पसंद करते हैं. ये अपने परिवार के सदस्यों के लिए काफी प्रोटेक्टिव किस्म के होते हैं और अगर झुंड के किसी भी सदस्य पर कोई आंच आ जाए तो एकजुट होकर उसकी मदद करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आए दिन हाथियों से जुड़े मजेदार वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर हाथी का एक मजेदार वायरल (Elephant Video) हो रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड से अपनी आंखों को मलता हुआ दिखाई दे रहा है. हाथी की इस मजेदार हरकत को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.
इस वीडियो को एक्स पर @buitengebieden नाम के अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 4.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कैसे एक हाथी अपनी आंख को रगड़ता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है-यह सबसे प्यारी चीज है जो मैंने कभी देखी है, जबकि दूसरे ने कमेंट किया है- किसी तरह यह वह सब कुछ है जो मैंने सोचा था. यह भी पढ़ें: वनकर्मियों की मदद से हथिनी से मिला बिछड़ा हुआ नन्हा हाथी, मिलते ही मां से गले लगा बछड़ा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
How an elephant rubs its eye.. pic.twitter.com/pbyoOzU2DO
— Buitengebieden (@buitengebieden) January 6, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है एक हाथी अपनी सूंड से अपनी आंखों को रगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि ऐसे नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. यह वीडियो इतना मजेदार और मनमोहक है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

