वन अधिकारियों की गाड़ी के पास दौड़कर आया हाथी, फिर खेल-खेल में गजराज ने कर दिया वाहन का ऐसा हाल (Watch Viral Video)
एक गजराज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी वन अधिकारियों की गाड़ी को देखकर दौड़ते हुए उसके पास आता है और खेल-खेल में वाहन को तोड़ देता है.
Elephant Viral Video: जंगल का जीवन वन्यजीवों (Wild Life) से प्यार करने वाले लोगों को काफी लुभाता है, इसलिए जंगली जानवरों (Wild Animals) से प्यार करने वाले कई लोग अक्सर जंगल सफारी के जरिए उन्हें करीब से देखते हैं, जबकि कई लोग जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तलाशते रहते हैं. जंगली जानवरों में हाथियों (Elephants) से जुड़े वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं, जिनमें हाथियों की अटखेलियां, उनकी मस्ती, उनकी एकता देख लोग काफी खुश भी होते हैं. इसी कड़ी में एक गजराज (Elephant) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी वन अधिकारियों की गाड़ी को देखकर दौड़ते हुए उसके पास आता है और खेल-खेल में वाहन को तोड़ देता है.
हाथी के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ऐसा लगता है कि उसने सिर्फ मनोरंजन के लिए हमारी गाड़ी तोड़ दी. सौभाग्य से कर्मचारी टावर पर थे, जंगल का जीवन... इसे अब तक 137.4k व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगल से गुजर रहे ट्रक को रोककर हाथी ने लूटा गन्ना, लोग बोले- गजराज ने वसूला टैक्स
देखें वीडियो-
Seems he broke our vehicle just for the sheer fun. Luckily staff were on tower. Jungle life. pic.twitter.com/yinIVmndZq
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 1, 2023
एक यूजर ने लिखा है- वह सिर्फ सुनिश्चित कर रहा है कि दरवाजे बंद हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- सर, ऐसा लगता है जैसे वह केवल दरवाजा बंद कर रहा था. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वह तो बस खेल रहा है, बहुत प्यारा, शेयर करने के लिए धन्यवाद. वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में खड़े वाहन के पास हाथी दौड़ता हुआ आता है और वाहन के दरवाजे खुले देखकर उसे बंद कर देता है. वाहन के दरवाजे बंद करने के बाद वो उसे दो बार टक्कर मारता है और फिर वहां से भाग जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

