वायरल

खजाने का रक्षक! खुदाई के दौरान जमीन के नीचे दबे पुराने बक्से की रखवाली करता दिखा सांप, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि जमीन में गड़े खजाने की रखवाली सांप करता है, लेकिन क्या आपने ऐसा नजारा कभी अपनी आंखों से देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक खजाने की रखवाली करते सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे.

खजाने का रक्षक! खुदाई के दौरान जमीन के नीचे दबे पुराने बक्से की रखवाली करता दिखा सांप, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
खजाने की रखवाली करता सांप (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इस प्रकृति में आज भी कई रहस्य छुपे हुए हैं, जो समय-समय पर उजागर होते रहते हैं. जल से लेकर जमीन तक, कई ऐसे रहस्य आज भी छुपे हुए हैं, जिनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. खासकर, जमीन के नीचे जब पुरातत्व विभाग के लोग खुदाई करते हैं तो कुछ ऐसी रहस्यमय चीजें और खजाने निकल आते हैं, जिनके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है. आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि जमीन में गड़े खजाने (Treasure) की रखवाली सांप (Snake) करता है, लेकिन क्या आपने ऐसा नजारा कभी अपनी आंखों से देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक खजाने की रखवाली करते सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_.archaeologist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस नजारे को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं और उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- आपका काम वाकई अद्भुत है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- अगर खजाना सालों से दबा हुआ था, तो सांप कैसे जिंदा रहा? यह भी पढ़ें: Viral Video: अमेजन के घने जंगलों के बीच नहर में दिखा काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

खजाने की रखवाली करता दिखा सांप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by archaeologist (@_.archaeologist)

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मेटल डिटेक्टर लेकर पहाड़ की तलहटी में जाता है और इलाके को स्कैन करते समय डिवाइस एक चट्टानी पैच के पास बीप करना शुरु कर देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से एक पुराना बक्सा निकलता है, जिसे शख्स खोलने की कोशिश करता है, लेकिन तभी सांप फन फैलाए बाहर निकल आता है.

बक्से से जिस तरह से सांप बाहर निकलता है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो उसमें छुपे खजाने की रखवाली कर रहा हो. सांप उस पर हमला करने लगता है, लेकिन शख्स उसे चकमा देकर खजाना निकालने में कामयाब हो जाता है. बॉक्स के भीतर कई पुराने सिक्के दिखाई दे रहे हैं, जो दिखने में काफी पुराने और बेशकीमती नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).