Viral Video: जंगल सफारी के दौरान अचानक टूरिस्ट वाहन में घुसा खूंखार शेर, इसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान एक खूंखार शेर टूरिस्ट वाहन में दाखिल हो जाता है. अचानक शेर को अपने सामने देखकर जहां लोग डर जाते हैं, लेकिन शेर उन पर अटैक करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय उन पर प्यार लुटाता नजर आता है.
Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) जंगली जानवरों (Wild Animals) को बेहद करीब से देखना पसंद करते हैं, इसलिए कई बार लोग जंगली जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हैं. हालांकि इस दौरान कई बार जानवर पर्यटकों (Tourists) पर हमलावर भी हो जाते हैं और टूरिस्ट वाहन के बहुत नजदीक आ जाते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान एक खूंखार शेर (Lion) टूरिस्ट वाहन में दाखिल हो जाता है. अचानक शेर को अपने सामने देखकर जहां लोग डर जाते हैं, तो वहीं शेर उन पर अटैक करने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय उन पर प्यार लुटाता नजर आता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
खूंखार शेर के इस वीडियो को फिगन नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अप्रत्याशित घटना... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 629.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बब्बर शेर के चंगुल में फंसा तेंदुआ, ऐसे शिकारी को चकमा देकर फरार हुआ शिकार
देखें वीडियो-
Unexpected act!pic.twitter.com/XRRx2RIQwT
— Figen (@TheFigen) April 21, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पर्यटक टूरिस्ट वाहन में नजर आ रहे हैं, तभी उनके पास एक शेर पहुंचता है. टूरिस्ट वाहन में घुसने के बाद शेर किसी पर अटैक नहीं करता है और न ही किसी का शिकार करने की कोशिश करता है, बल्कि वो इंसानों पर प्यार लुटाता है. शेर गाड़ी में घुसने के बाद ड्राइवर सीट की तरफ से गाड़ी के अंदर घुसता है और पिछली सीट पर बैठे पर्यटकों पर प्यार लुटाता है. एक टूरिस्ट भी प्यार से शेर की पीठ को सहलाता है और उसे गले लगाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

