शराबी जूता! इस अनोखे आविष्कार से हर कोई हुआ हैरान, जूते के सोल में रखा जा सकता है अल्कोहल (Watch Video)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शराबी जूते के चर्चा जोरों पर हो रही है. इस अनोखे आविष्कार से हर कोई हैरान नजर आ रहा है, क्योंकि इस जूते के सोल में शराब रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है. एक कंपनी की इस खोज से शराब पीने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है.
कहते हैं कि आवश्यकता ही आविष्कार (Invention) की जननी है, इसलिए समय-समय पर मानव की जरूरतों के हिसाब से आविष्कार होते रहे हैं. इतिहास भी गवाह रहा है कि आविष्कारों ने इंसानों को अत्याधुनिक बनने में मदद की है. हर छोटे से लेकर बड़ी चीजों का आविष्कार किया गया है, भले ही वो जूते ही क्यों न हों? जी हां, लोग आज एक से बढ़कर एक फैशनेबल जूते (Shoes) पहनते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे जूते देखे हैं, जिसमें शराब (Alcohol) रखी जा सके. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शराबी जूते के चर्चा जोरों पर हो रही है. इस अनोखे आविष्कार से हर कोई हैरान नजर आ रहा है, क्योंकि इस जूते के सोल में शराब रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है. एक कंपनी की इस खोज से शराब पीने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है.
आपको बता दें कि दुनिया की मशहूर बीयर कंपनी @Heineken के इस नए आविष्कार ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. एक कंपनी के साथ मिलकर इस कंपनी ने एक ऐसा जूता बनाया है, जिसके सोल में अल्कोहल रखा जा सकता है. फेमस शू डिजाइनर डोमिनिक सिआम्ब्रोन से हाथ मिलाने के बाद कंपनी इस शराबी जूते को लॉन्च करने जा रही है और इसका नाम हेनेकिक्स होगा. यह भी पढ़ें: महिला के नाखून है इतने लंबे कि बन गया विश्व रिकॉर्ड, 25 साल पहले हुए हादसे के कारण बदल गई जिंदगी (See Pic)
देखें वीडियो-
Beer for your sole
Designed in collaboration with noted shoe designer, Dominic Ciambrone, to celebrate the smoothness of Heineken®️ Silver. Heinekicks aren't your everyday shoe, but it’s not every day you get to walk on beer. pic.twitter.com/LefwD5X7if
— Heineken (@Heineken) August 2, 2022
शराबी जूते के बारे में जानकर बीयर प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस जूते के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है- हमारी तो मौज हो गई है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऐसे आविष्कार के लिए इस कंपनी को एक हजार तोपों की सलामी. इस अनोखे शराबी जूते का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

