वायरल

चाय के लिए दिखी ड्राइवर की दीवानगी, टी ब्रेक के लिए बीच सड़क पर रोक दी बस, लग गया जाम (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को चाय पीने की ऐसी तलब लगती है कि वो बीच सड़क पर बस रोककर चाय लेने के लिए पहुंच जाता है, जिससे देखते ही देखते सड़क पर जाम लग जाता है.

चाय के लिए दिखी ड्राइवर की दीवानगी, टी ब्रेक के लिए बीच सड़क पर रोक दी बस, लग गया जाम (Watch Viral Video)
चाय के लिए ड्राइवर ने बीच सड़क पर रोकी बस (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड (Winter) पड़ रही है, इसलिए अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिख रहे हैं. खुद को गर्म रखने के लिए जहां लोगों का रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता है तो वहीं लोग चाय (Tea) और कॉफी (Coffee) जैसी गर्म चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स को चाय पीने की ऐसी तलब लगती है कि वो बीच सड़क पर बस रोककर चाय लेने के लिए पहुंच जाता है, जिससे देखते ही देखते सड़क पर जाम लग जाता है. चाय के लिए बस ड्राइवर (Bus driver) की दीवानगी को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है.

इस वीडियो को शुभ नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 68.3k व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो अपने आप में इतना अनोखा है कि यह लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ब्रिज पर चलते-चलते गायब हो जाती हैं गाड़ियां, देखिए इंजानियरिंग का शानदार नमूना

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्राइवर चाय के लिए अपनी दीवानगी को कंट्रोल नहीं कर पाता है और चाय की टपरी देखते ही वो बीच सड़क पर बस रोक देता है. बस रोककर ड्राइवर चाय लेने पहुंच जाता है, जिसके बाद देखते ही देखते सड़क पर जाम लग जाता है. बस ड्राइवर की इस हरकत से परेशान होकर जाम में फंसे लोग लगातार हॉर्न बजाने लगते हैं, जबकि सड़क किनारे खड़े लोग ड्राइवर का वीडियो बनाने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).