आवारा कुत्तों का आतंक! बीच सड़क पर छोटी बच्ची पर टूट पड़े कुत्ते, देखें दिल दहला देने वाला Viral Video
कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल की एक मासूम बच्ची को बीच सड़क पर कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास दुकान तक गई थी और वापसी में आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों से आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक की खबरें सामने आती रहती हैं, जहां कुत्ते किसी न किसी पर हमला कर देते हैं. गली के आवारा कुत्तों (Stray Dogs) द्वारा राह चलते लोगों पर हमले की घटनाएं अक्सर सुनने और देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक (Karnataka) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल की एक मासूम बच्ची को बीच सड़क पर कुत्तों (Dogs) ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास दुकान तक गई थी और वापसी में आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इस वीडियो को @AjayPandeyAas नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कर्नाटक में एक छोटी बच्ची को आवारा कुत्तों ने शिकार बना लिया. ऐसे ही हर दिन हज़ारों लोग शिकार होते हैं, और कई को रेबीज हो जाता है, जिसकी कोई दवा नहीं, मौत तय होती है और वो भी बहुत दर्दनाक. अब वक्त है चुप्पी तोड़ने का, ताकि सरकारें मजबूर हों कुछ करने के लिए. यह भी पढ़ें: आवारा अथवा पालतू कुत्तों के हमले से बचने के कुछ रोचक टिप्स! ऐसे पहचानें हमलावर कुत्ते की बॉडी लैंग्वेज!
बीच सड़क पर छोटी बच्ची पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड
वायरल वीडियो कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ नगर निगम के वार्ड 34 का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची दुकान से सामान लेकर घर वापस आ रही होती है, तभी गली के आवारा कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ता है. हमला करने के बाद कुत्ते उसके कंधे, पीठ, हाथ और पैरों पर काट लेते हैं. घटना के बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया.