अपनी पसंद का खाना देख कुत्ते का मन ललचाया, टेलीविजन स्क्रीन को ही लगा चाटने (Watch Viral Video)
एक कुत्ते का मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टेलीविजन स्क्रीन पर अपनी पसंद का खाना देखकर डॉग ललचा जाता है और वो टेलीविजन स्क्रीन को ही चाटने लगता है. टीवी स्क्रीन पर अपने पसंदीदा खाने को चाट रहे कुत्ते का यह मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
Dog Viral Video: अपनी पसंद का खाना (Favourite Dish) देखकर किसी के भी मन में लालच जाग जाता है और लजीज पकवान का स्वाद चखने के लिए मुंह में पानी आ जाता है. ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं, बल्कि जानवरों के साथ भी होता है. अपने पसंदीदा भोजन को देखकर उनके मुंह में भी पानी आ जाता है. इसी कड़ी में एक कुत्ते (Dog) का मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टेलीविजन स्क्रीन पर अपनी पसंद का खाना देखकर डॉग ललचा जाता है और वो टेलीविजन स्क्रीन को ही चाटने लगता है. टीवी स्क्रीन पर अपने पसंदीदा खाने को चाट रहे कुत्ते का यह मजेदार वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को Sharing travel नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह बहुत स्वादिष्ट है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 9.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. कुत्ते की हरकत को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दीवार फांदने की कोशिश में कई बार फेल हुआ डॉग, फिर भी नहीं मानी हार, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
This is Damn delicious!😋😋😋 pic.twitter.com/qCipKbKiCs
— Sharing travel (@MyChinaTrip) June 19, 2022
वायरल हो रहे वीडियो को चीन का बताया जा रहा है और इसमें चीनी शख्स के बोलने की आवाज भी सुनाई दे रही है. टीवी के सामने दो कुत्ते खड़े दिखाई दे रहे हैं और टीवी देख रहे हैं. इस दौरान एक कार्यक्रम में टीवी स्क्रीन पर कुत्ते की पसंद का खाना दिखाई देता है और उसे देखकर कुत्ता ललचा जाता है. वो अपनी फेवरेट डिश देखने के बाद टेलीविजन स्क्रीन को ही चाटने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

