वायरल

Dog Funny Video: शीशे में खुद को देखकर घबराए कुत्ते ने लगा ली दौड़, वायरल वीडियो देख ठहाके लगाकर हंस पड़ेंगे आप

एक कुत्ते का सुपर क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता आइने में खुद को देखकर इस कदर डर जाता है कि अपनी जान बचाने के लिए फौरन दौड़ लगा लेता है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

Dog Funny Video: शीशे में खुद को देखकर घबराए कुत्ते ने लगा ली दौड़, वायरल वीडियो देख ठहाके लगाकर हंस पड़ेंगे आप
आइने में खुद को देख डरा कुत्ता (Photo Credits: Twitter)

Dog Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों (Animals) के कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं, जबकि कई वीडियो हमें हैरत में डाल देते हैं. जानवरों की विशेषता वाले वीडियो लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक कुत्ते का सुपर क्यूट वीडियो (Dog Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता आइने में खुद को देखकर इस कदर डर जाता है कि अपनी जान बचाने के लिए फौरन दौड़ लगा लेता है. वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 553.6K व्यूज मिल चुके हैं और 34.1K लोगों ने इसे लाइक किया है. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने लिखा है- मैंने एक बार लगभग खुद को मार ही लिया था, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- उसके सुबह के बाल मुझसे बेहतर हैं. यह  भी पढ़ें: King Cobra and Dog Fight: अपने मालिक को सांप से बचाने के लिए कुत्ते ने की जानलेवा किंग कोबरा से लड़ाई, ऐसे उतारा मौत के घाट

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा कुत्ता अपनी धुन में चलता हुआ दिखाई दे रहा है, चलते-चलते वो अचानक एक आइने के पास आता है और उसमें खुद को देखकर वो इस कदर डर जाता है कि उछलकर वहां से भाग निकलता है. दरअसल, शीशे में खुद को देखकर कुत्ते को लगता है कि दूसरी तरफ कोई और है, इसलिए वो घबरा जाता है. इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).