शरीर पर चोला ओढ़कर भेड़ों के झुंड में चालाकी से छुपा कुत्ता, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता चोला पहनकर भेड़ों के झुंड में बैठा हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कुत्ते को सीआईए एजेंट बताया है.
Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है. अगर बात करें कुत्तों की तो उनसे जुड़े वीडियोज की सोशल मीडिया पर भरमार देखने को मिलती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर कुत्ते (Dog) का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता चालाकी से भेड़ों के झुंड (Herd of Sheeps) में बैठा नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता चोला पहनकर भेड़ों के झुंड में बैठा हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कुत्ते को सीआईए एजेंट बताया है.
इस वीडियो को @Enezator नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 180.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अंडर कवर डॉगी, जबकि दूसरे ने कमेंट कर पूछा है कि कुत्ते ने खुद ऐसा किया है या उसके मालिक ने ऐसा करवाया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्यास लगी तो बंद नल के पास आकर खड़ा हो गया आवारा कुत्ता, फिर महिला ने जो किया....
देखें वीडियो-
CIA Agent dog pic.twitter.com/Ai1WcaIgo4
— Enezator (@Enezator) August 23, 2023
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता भेड़ों जैसा चोला पहनकर उनके बीच में बैठा हुआ है. कुत्ता भेड़ों के शरीर पर पाए जाने वाले नरम और लंबे रोएं को अपने शरीर पर ओढ़ कर आराम से चुपचाप बैठा हुआ नजर आ रहा है. जब आप गौर से देखेंगे तब आप पहचान पाएंगे कि भेड़ों के बीच बैठा यह जानवर भेड़ नहीं, बल्कि कुत्ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

