वायरल

कोरोना मरीजों का इलाज कर 20 दिन बाद घर लौटीं डॉक्टर, लोगों ने फूल बरसाकर तालियों के साथ किया स्वागत- देखें Video

वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर जैसे ही अपने अपार्टमेंट की गेट के पास पहुंचती हैं वहां मौजूद लोग फूल बरसाकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत करने लगते हैं. इस तरह का वेलकम देखने के बाद महिला डॉक्टर भावुक हो जाती हैं.

कोरोना मरीजों का इलाज कर 20 दिन बाद घर लौटीं डॉक्टर, लोगों ने फूल बरसाकर तालियों के साथ किया स्वागत- देखें Video
वीडियो के स्क्रीनशॉट (Photo Credit- Twitter)

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि कोरोना संकट के बीच डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बिना इस जंग में अपने दिन रात एक कर रहे हैं. कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में पुलिस और सफाई कर्मचारी भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं. देशवासी इन दिनों अलग-अलग अंदाज में इन कोरोना कमांडोज को शुक्रिया कर रहे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करके हॉस्पिटल (Hospital) से 20 दिन बाद अपने घर लौटी हैं. डॉक्टर को देखते ही परिवार और उनके पड़ोसी उनका स्वागत करते हुए उन पर फूल बरसाते हैं और तालियां बजाते हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर जैसे ही अपने अपार्टमेंट की गेट के पास पहुंचती हैं वहां मौजूद लोग फूल बरसाकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत करने लगते हैं. इस तरह का वेलकम देखने के बाद महिला डॉक्टर भावुक हो जाती हैं. यह भी पढ़ें- भारतीय मूल की डॉ उमा मधुसूदन को साउथ विंडसर हॉस्पिटल में COVID-19 के मरीजों के इलाज के लिए बेहद ही अनोखे अंदाज में किया गया सम्मानित- देखें वीडियो.

यहां देखें विडियो-

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह वीडियो इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि इस संकट के समय में डॉक्टर्स अपना जो योगदान दे रहे हैं उसके लिए उनका धन्यवाद किस तरह से किया जाना चाहिए. कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, यह इमोशनल कर देने वाला वीडियो है.

इस वीडियो की एक खास बात यह है कि इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी रीट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस तरह के पल दिल को खुशियों से भर देते हैं. यह भारत की आत्मा है. हम साहस के साथ COVID-19 से लड़ेंगे. हम फ्रंटलाइन पर काम करने वालों पर अनंत गर्व करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).