Delhi Mock Drill Fact Check: आज रात 8 बजे होगा ब्लैकआउट? जानें वायरल नोटिस की सच्चाई

अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह ड्रिल किसी भी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि यदि वे ब्लैकआउट या ड्रिल से जुड़ी कोई गतिविधि देखें तो घबराएं नहीं और इसे एक सामान्य अभ्यास के रूप में समझें.

Delhi Mock Drill Fact Check: राजधानी दिल्ली में आज रात 8 बजे होने वाले कथित “होस्टाइल अटैक मॉक ड्रिल” को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस ने लोगों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है. हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि यह कोई आपात स्थिति नहीं बल्कि एक तयशुदा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल है, जिसका उद्देश्य लोगों और एजेंसियों की तैयारी को परखना है. Fact Check: क्या पीएम मोदी ने सभी Aadhar Card धारकों को Free Bike देने की घोषणा की है? वायरल दावा निकला फर्जी, AI जनरेटेड है VIDEO

जानकारी के अनुसार, यह मॉक ड्रिल आज शाम करीब 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें लगभग 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट सिमुलेशन भी शामिल है. इस दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख इलाकों और संवेदनशील स्थानों की लाइटें बंद की जाएंगी.

 

आज रात 8 बजे दिल्ली में शत्रुतापूर्ण हमले पर मॉक ड्रिल?

अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास अचानक नहीं बल्कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर चलाए जा रहे देशभर के सिविल डिफेंस ड्रिल का हिस्सा है. इसका मकसद आपात स्थिति, जैसे किसी संभावित हमले या संकट के दौरान रिस्पॉन्स सिस्टम की जांच करना और लोगों को जागरूक करना है.

इस तरह के मॉक ड्रिल में पावर सिस्टम बंद करने की प्रक्रिया, इमरजेंसी रिस्पॉन्स, सायरन, निकासी (evacuation) और एजेंसियों के बीच तालमेल जैसे पहलुओं को परखा जाता है. इससे पहले भी “ऑपरेशन अभ्यास” के तहत ऐसे कई ड्रिल आयोजित किए जा चुके हैं.

दिल्ली में पिछले साल भी कई जगहों जैसे खान मार्केट, स्कूल परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के अभ्यास किए गए थे, जिनमें सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, पुलिस और NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया था.

अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह ड्रिल किसी भी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि यदि वे ब्लैकआउट या ड्रिल से जुड़ी कोई गतिविधि देखें तो घबराएं नहीं और इसे एक सामान्य अभ्यास के रूप में समझें.

Share Now