दिल्ली के केमिस्ट की ईमानदारी ने जीता विदेशी महिला का दिल, 4 दिन बाद सुरक्षित लौटाए भूले हुए पैसे और दवाइयां (Watch Viral Video)

भारत में रह रही पोलैंड की नागरिक डॉमिनिका पातालस-कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने दिल्ली के एक मेडिकल स्टोर संचालक की ईमानदारी की तारीफ की है, जिसने उनकी भूली हुई दवाइयों के पैकेट को चार दिनों तक सुरक्षित संभाल कर रखा और वापस लौटा दिया.

Polish national Dominika Patalas-Kalra (Photo Credits: Instagram/domipatalas)

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली से इंसानियत और ईमानदारी की एक खूबसूरत कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों का दिल जीत लिया है. भारत में रह रही पोलैंड की नागरिक डॉमिनिका पातालस-कालरा (Dominika Patalas-Kalra) दिल्ली की एक फार्मेसी पर अपनी खरीदी हुई दवाइयां भूल गई थीं. चार दिन बाद जब वह वापस दुकान पर पहुंचीं, तो दुकानदार ने बिना किसी झिझक के उनका सामान सुरक्षित लौटा दिया. डॉमिनिका ने इस पूरे वाकये का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: चलती ट्रेन में इन्फ्लुएंसर रूपाली दीक्षित के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दर्ज की शिकायत; जांच शुरू

केमिस्ट की दुकान पर छूट गई थीं दवाइयां

घटना के अनुसार, डॉमिनिका अपने पिता के लिए कुछ दवाइयां खरीदने दिल्ली के एक स्थानीय मेडिकल स्टोर पर गई थीं. उन्होंने बिल का भुगतान कर दिया, लेकिन जल्दबाजी में दवाइयों का वह पेपर बैग दुकान के काउंटर पर ही भूल गईं. इसके तुरंत बाद उन्हें किसी काम से दिल्ली से बाहर जाना पड़ा, जिसके कारण वह अगले साढ़े तीन दिनों तक दुकान पर वापस नहीं आ सकीं.

डॉमिनिका को उम्मीद नहीं थी कि इतने दिनों बाद उनकी दवाइयां सुरक्षित मिलेंगी. उन्होंने दुकान पर वापस जाने के अपने सफर को कैमरे में रिकॉर्ड किया और कहा, "चार दिन पहले मैंने एक केमिस्ट से कुछ दवाइयां खरीदी थीं और उन्हें अपने बैग में रखना भूल गई. मेरे पिता उन्हें लेना भूल गए थे, इसलिए अब मैं चार दिन बाद यह देखने जा रही हूं कि क्या वे अभी भी वहां हैं."

डोमिनिका पटालास-कालरा कहती हैं कि उन्हें भारत की यह बात बहुत पसंद है

दुकानदार का व्यवहार देखकर रह गईं हैरान

जब डॉमिनिका दुकान के अंदर पहुंचीं और दुकानदार से चार दिन पहले छूटे हुए पेपर बैग के बारे में पूछा, तो केमिस्ट को तुरंत पूरी बात याद आ गई. दुकानदार ने मुस्कुराते हुए काउंटर के नीचे अलग से संभाल कर रखा हुआ वह पैकेट निकाला और तुरंत डॉमिनिका को सौंप दिया.

दुकानदार की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना ने विदेशी महिला को बेहद प्रभावित किया. डॉमिनिका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं इस वजह से भारत से बहुत प्यार करती हूं. मेरी दवाइयां एक तरफ रखी हुई थीं और मेरा इंतजार कर रही थीं. मैं हैरान हूं कि भारत जैसे इतने बड़े और घनी आबादी वाले देश में आज भी ऐसी चीजें (ईमानदारी) देखने को मिलती हैं."

सोशल मीडिया पर मिल रही खूब तारीफें

इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग दिल्ली के केमिस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई अन्य विदेशी नागरिकों और प्रवासियों ने भी कमेंट्स में भारत के आम दुकानदारों और ऑटो चालकों के साथ जुड़े अपने इसी तरह के अच्छे अनुभव साझा किए हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो इस बात की मिसाल बन गया है कि आज के दौर में भी रोजमर्रा की जिंदगी में ईमानदारी और भरोसा जिंदा है.

Share Now