वायरल

Viral Video: बच्चों का जानलेवा खेल, मुंह में पटाखा लगाकर फोड़ा, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का

सोशल मीडिया पर दिवाली के समय ऐसे कई वीडियो वायरल होते है. जिसमें लोगों के साथ पटाखे जलाते समय हादसे हो जाते है. कई बार लोगों की गलती के कारण भी हादसे होते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: बच्चों का जानलेवा खेल, मुंह में पटाखा लगाकर फोड़ा, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का
Credit-(Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिवाली के समय ऐसे कई वीडियो वायरल होते है. जिसमें लोगों के साथ पटाखे जलाते समय हादसे हो जाते है. कई बार लोगों की गलती के कारण भी हादसे होते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देख सकते है की कुछ छोटे छोटे बच्चे खेल रहे है.

इस दौरान एक बच्चा मुंह में एक बम रखता है और दूसरा बच्चा उसको जलाता है. पहली बार पटाखा जलता नहीं है, फिर दूसरी बार दूसरा बच्चा रस्सी को आग लगाता है और पटाखा फुट जाता है. इसके बाद बच्चे को मुंह पर जोर से चटका लगता है. ये भी पढ़े:VIDEO: दिवाली पर बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता! कुत्ते के पूंछ में पटाखा बांधकर दौड़ाया, वीडियो देख भड़के लोग

मुंह में बच्चे ने फोड़ा पटाखा 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' वीडियो बनाने वाले के पास अक्ल कम है क्या? दुसरे ने लिखा ,' अरे और क्यों वायरल कर रहे हो, छोटे बच्चों ने ये करना चाहिए क्या . तीसरे ने लिखा ,'शूट करनेवाले शख्स को शर्म आणि चाहिए, इस बच्चे का मुंह जल गया होगा. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 195k लोगों ने देखा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर waghyogesh59 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).