यात्री को विस्तारा की फ्लाइट में मिले खाने में मिला कॉकरोच! फोटो हुई वायरल

एक विमान यात्री ने ट्वीट कर खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत की है. यात्री का दावा है कि उसे विस्तारा फ्लाइट में जो खाना दिया गया, उसमें कॉकरोच निकला. निकुल सोलंकी नाम के एक एयर विस्तारा यात्री ने कथित तौर पर अपने पैक किए गए भोजन के पैकेट में एक छोटा सा मरा हुआ कॉकरोच पाया. उस व्यक्ति ने खाने की तस्वीरें - ट्विटर पर साझा की, जो जल्द ही वायरल हो गई. जूम-इन वायरल तस्वीर में कॉकरोच की तरह दिखने वाली एक छोटी काली चीज दिखाई दे रही है.

मामले में विमान कंपनी विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) ने प्रतिक्रिया दी है. एयरलाइन कंपनी ने अपने जवाब में ने लिखा- हैलो निकुल, हमारे सभी भोजन गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जाते हैं. कृपया हमें मैसेज के माध्यम से अपनी फ्लाइट का विवरण भेजें ताकि हम इस मामले को देख सकें और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर सकें.