वायरल

पत्थरों के बीच छुपा था खतरनाक सांप, शख्स ने नंगे हाथों से किया नागराज को रेस्क्यू (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक सांप को रेस्क्यू करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थरों के बीच छिपकर बैठे सांप को एक शख्स नंगे हाथों से खतरनाक अंदाज में रेस्क्यू करता दिखाई दे रहा है.

पत्थरों के बीच छुपा था खतरनाक सांप, शख्स ने नंगे हाथों से किया नागराज को रेस्क्यू (Watch Viral Video)
सांप को रेस्क्यू करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर सांपों (Snakes) से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर होश फाख्ता हो जाते हैं. कई बार खतरनाक सांप रिहायशी इलाकों या लोगों के घरों में घुस जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए स्नैक कैचर (Snake Catcher) की मदद लेनी पड़ती है. अगर गलती से भी सांप (Snake) ने किसी को काट लिया तो फिर पल भर में उसके जहर से किसी भी इंसान की जान जा सकती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक सांप को रेस्क्यू करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पत्थरों के बीच छिपकर बैठे सांप को एक शख्स नंगे हाथों से खतरनाक अंदाज में रेस्क्यू करता दिखाई दे रहा है.

सांप के रेस्क्यू करते इस हैरान करने वाले वीडियो को एनिमल रेस्क्यू सर्विस देने वाले नवीन नाम के एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वो घर के बैकयार्ड में पत्थरों के नीचे छुपे सांप को रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं. नवीन ईंट और पत्थर के बीच छुपे सांप को देखते ही नंगे हाथों से उठा लेता है. यह भी पढ़ें: Snake Video: सांप को बार- बार तंग कर रहा था शख्स, गुस्से में काटकर किया खून- खून, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen snake (@snake_naveen)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बैकयार्ड में पत्थरों और ईटों के नीचे एक सांप दिखाई दे रहा है. शख्स पत्थर के नीचे छुपे सांप को नंगे हाथों से पकड़ता है, फिर उसे साफ जगह पर ले जाता है और एक प्लास्टिक के बॉक्स में उसे बंद कर देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).