वायरल

मकड़ी के जाल में फंसा खतरनाक सांप, तड़प-तड़प कर नागराज ने तोड़ दिया दम (Watch Viral Video)

क्या कोई सांप मकड़ी के जाल में फंसकर अपना दम तोड़ सकता है. यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर सांप का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप मकड़ी के जाल में फंसने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है.

मकड़ी के जाल में फंसा खतरनाक सांप, तड़प-तड़प कर नागराज ने तोड़ दिया दम (Watch Viral Video)
मकड़ी के जाल में फंसकर हुई सांप की मौत (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: दिखने में भले ही मकड़ी (Spider) का आकार छोटा होता है, लेकिन वो ऐसा जाल (Web) बुनती है कि उसमें फंसकर उनका शिकार पल भर में दम तोड़ देता है. जी हां, इंसानी घरों के साथ-साथ जंगलों में भी मकड़ियां पाई जाती है जो जाल बुनने में माहिर होती हैं. अपने मजबूत जाल में वो छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़ों को अपना शिकार बना लेती हैं. कीड़े-मकोड़ों के जाल में फंसने की बात तो समझ में आती है, लेकिन क्या कोई सांप (Snake) मकड़ी के जाल में फंसकर अपना दम तोड़ सकता है. यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर सांप का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप मकड़ी के जाल में फंसने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है.

इस वीडियो को technology_world_24 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 82 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- क्या सांप बनेगा रे तू, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- सांप के नाम पर कलंक लगा दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: सांप को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर कुएं में उतरा शख्स, फिर जो हुआ... देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के स्टोर रूम में बने मकड़ी के घने जाल में एक खतरनाक सांप फंस गया है. हालांकि जाल में फंसने के बाद सांप खुद को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है, लेकिन वो निकल नहीं पाता है. इस दौरान मकड़ी उसे अपना शिकार बनाने के लिए उसके करीब तेजी से आती है. मकड़ी के जाल में फंसने के बाद तड़प-तड़प कर आखिर में सांप दम तोड़ देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).