फुल स्पीड में चल रहे पंखे से बार-बार टकराया खतरनाक सांप, फिर शख्स के ऊपर जा गिरा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर नागराज का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप फुल स्पीड में चल रहे पंखे से बार-बार टकराता है, तभी इस नजारे को मोबाइल में कैद कर रहे शख्स के शख्स के ऊपर यह सांप जा गिरता है.

पंखे से टकराया खतरनाक सांप (Photo Credits: Instagram)

Snake Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही कई लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, ऐसे में भला वो किसी सांप (Snake) को सामने से देखने की कल्पना भी कैसे कर सकते हैं. हालांकि अगर किसी के सामने कोई सांप गलती से दिख भी जाता है तो उससे खौफजदा होकर वो अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं. खासकर, अगर किसी के घर में सांप घुस जाए तो फिर समझ लीजिए कि आफत ही है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर नागराज का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांप फुल स्पीड में चल रहे पंखे (Fan) से बार-बार टकराता है, तभी इस नजारे को मोबाइल में कैद कर रहे शख्स के ऊपर यह सांप जा गिरता है.

इस वीडियो को @arabbird नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- हेलीकॉप्टर वाला स्नेक, जबकि एक अन्य ने लिखा है- मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे ये सांप मेरे ऊपर गिरा हो. यह भी पढ़ें: बार-बार अपने फन से वार कर रहा था सांप, गुस्साए खरगोश ने किया कुछ ऐसा कि भागने पर मजबूर हो गए नागराज (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मजे से टीवी देख रहा है, फिर अचानक उसकी नजर सीलिंग फैन पर जाती है, जहां एक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ नजर आता है. सांप को देखते ही शख्स वीडियो बनाने लगता है, जबकि पंखे की रॉड़ से लिपटा सांप नीचे उतरने की कोशिश करता है, लेकिन फुल स्पीड में होने के कारण पंखे के ब्लेड से कई बार उसका सिर टकरा जाता है. अचानक से सांप पंखे की ब्लेड पर आता है और टकराकर शख्स के ऊपर गिर जाता है, जिससे शख्स जोर से चीखने लगता है और यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट