Viral Video: टॉयलेट सीट के अंदर से निकला खतरनाक सांप, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टॉयलेट की सीट के अंदर सांप को रेंगते हुए देखा जा सकता है.
Snake Viral Video: इस धरती पर पाए जाने वाले प्राणियों में सांपों (Snakes) को जहरीला और खतरनाक माना जाता है, इसलिए सांपों को देखकर अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग यही कामना करते हैं कि उनका कभी किसी सांप (Snake) से पाला न पड़े, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी लोगों का सांपों से पाला पड़ ही जाता है. कई बार सांप खेत, सड़क, घर, टॉयलेट, वाहन इत्यादि में नजर आ जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर को बुलाना पड़ता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टॉयलेट की सीट (Toilet Seat) के अंदर सांप को रेंगते हुए देखा जा सकता है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं आज से शांति से टॉयलेट नहीं जा पाऊंगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- हे भगवान ये बहुत डरावना है. यह भी पढ़ें: Snake Found In Toilet Seat Video: टॉयलेट सीट में छिपकर बैठा था खतरनाक सांप, इंटरनेट पर मचा हड़कंप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि कमोड में सांप बहुत शांति से टॉयलेट की सीट के अंदर आराम फरमा रहा है, फिर अचानक से वो रेंगने लगता है, पहले तो देखकर ऐसा लगता है कि सांप कमोड से बाहर आ जाएगा, लेकिन बाद में वो जिस रास्ते से आया था उसी रास्ते से वापस लौट गया. हालांकि इस नजारे को देखने के बाद घरवालों के होश उड़ गए और वीडियो देख लोग भी काफी हैरान हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

