IIT Dhanbad Diwali Video: आईआईटी धनबाद के छात्रों का खतरनाक दिवाली स्टंट, ड्रम के नीचे पटाखा रख किया विस्फोट; वीडियो वायरल
दीवाली के मौके पर आईआईटी धनबाद के छात्रों द्वारा पटाखे फोड़ने का एक खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो छात्र एक प्लास्टिक ड्रम के नीचे पटाखे जला रहे हैं.
IIT Dhanbad Diwali Video: दीवाली के मौके पर आईआईटी धनबाद के छात्रों द्वारा पटाखे फोड़ने का एक खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो छात्र एक प्लास्टिक ड्रम के नीचे पटाखे जला रहे हैं. इस नजारे को देखने की लिए हॉस्टल के अन्य छात्र टकटकी लगाए हुए हैं. फिर थोड़ी ही देर में एक जोरदार धमाका होता है और ड्रम हॉस्टल की चार मंजिला इमारत को पार कर जाती है.
वीडियो को देखकर कुछ लोग छात्रों की रचनात्मकता की तारीफ कर रहे थे, जबकि अन्य ने इसे लापरवाही मानते हुए कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.
आईआईटी धनबाद के छात्रों का खतरनाक दिवाली स्टंट
IIT Hostel celebrating Diwali
This is the only best thing IITians can do :) pic.twitter.com/q7ZyD1LOfw
— Woke Eminent (@WokePandemic) November 1, 2024
आईआईटी धनबाद के छात्रों की इस मस्ती को लेकर एक यूजर ने लिखा, "ISRO से 99 मिस्ड कॉल," दूसरे ने कहा, "ये तो बस हॉस्टल के लड़कों की बातें हैं." वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई. कई लोग इस घटना को देखकर हंसते हुए भी दिखे, लेकिन यह भी जरूरी है कि हम इस तरह के खतरनाक स्टंट करते वक्त सतर्क रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

