सलमान खान के इस गाने पर दादा जी ने किया धमाकेदार डांस, आप भी बार-बार देखना चाहेंगे ये Viral Video
सोशल मीडिया पर दादा जी के डांस के इस वायरल वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और उनके डांस मूव्स के कायल हो गए हैं. दादा जी ऐसे वैसे किसी गाने पर नहीं, बल्कि सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के पॉपुलर गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस कर रहे हैं.
Viral Video: आपने अब तक सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस (Dance) के कई शानदार और मनोरंजक वीडियो देखे होंगे, लेकिन आपने अगर दादा जी का यह धमाकेदार डांस (Dada Ji Tremendous Dance) नहीं देखा तो क्या देखा? जी हां, सोशल मीडिया पर वैसे तो डांस वीडियोज की भरमार है, लेकिन उन सबसे अगर किसी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो वो है इस दादा जी का धमाकेदार डांस… जी हां, दादा जी के डांस के इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और उनके डांस मूव्स के कायल हो गए हैं. दादा जी ऐसे वैसे किसी गाने पर नहीं, बल्कि सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के पॉपुलर गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस कर रहे हैं.
दरअसल, इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर तरुण नामदेव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सार्वजनिक क्षेत्रों में लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर बुजुर्गों के साथ खुद डांस करने वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके ढेरों फॉलोअर्स हैं जो इनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं. इस वीडियो को अब तक 4 लाख 81 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग सलमान खान के गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर मस्तीभरे अंदाज में डांस कर रहे हैं. उनके साथ तरुण नामदेव भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए तरुण ने कैप्शन लिखा है- एक लाइक इस अंकल के लिए... बता दें कि इस वीडियो को लोग न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- अंकल के डांस ने तो सबका दिल जीत लिया, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- तरुण से अच्छा डांस तो अंकल ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

